प्रखंड के जन सुराज पार्टी के प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित

प्रखंड के जन सुराज पार्टी के प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: खोकसाहा अमन पेट्रोलपंप के निकट एक निजी पुस्तकालय सह ट्रेनिंग परिसर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार उर्फ मुकेश ने किया। संचालन चन्दन कुमार राय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव श्याम किशोर कुशवाहा ने संगठन विस्तार पर व्यापक रूप से चर्चा करते हुए प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर, बूथ पर संगठन की मजबूत करने, कार्यकर्ताओं सक्रिय कर पार्टी के सिद्धांत पर चर्चा करने, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिस पर अन्य सदस्यों ने भी अपनी अपनी राय व्यक्त किया। इस मौके पर प्रखंड युवा राजबली राय, जिला संगठन रोसरा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार अनल, शिवानी प्रसाद सिंह, चंदन कुमार, कैलाश महतो, रोहित कुमार, चंद्रकांत शर्मा, गणेश प्रसाद शर्मा, सुदर्शन कुमार, विपिन बिहारी सिंह, छोटू कुमार, सौरभ सुमन, राजू कुमार, कृष्ण कुमार दास, मनोज कुमार राय, विनोद कुमार, आर डी झा, पंकज कुमार सहित अनेक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button