लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर जताया आभार

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर जताया आभार

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा पर बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ विनोद सिंह उज्जैन ने आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि 90 के दशक में भाजपा के उदय का श्रेय आडवाणी को दिया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार दिया जाना पार्टी के मूल विचारधारा को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रति सम्मान है।

इस घोषणा से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के करोड़ों देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रोफेसर सत्येंद्र सिंह, प्रोफेसर विजय सिंह,

प्रोफेसर सुधीर सिंह, गोरखनाथ लाल, इं नवीन सिन्हा, संजय कुमार तिवारी, डॉ अशोक कुमार सिंह,

बनारसी प्रसाद गुप्ता, नंद जी गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, विनोद पासवान आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button