सशस्त्र सीमा बल रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में हर्षोल्लास से मनाया गया 8वां स्थापना दिवस

सशस्त्र सीमा बल रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में हर्षोल्लास से मनाया गया 8वां स्थापना दिवस

जे टी न्यूज़ सुपौल शिव शंकर प्रसाद । रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सुपौल में गुरुवार को 8वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संदीक्षा अध्यक्षा पूजा यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में केंद्र के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी,बल के कार्मिकों, प्रशिक्षुगण एवं संदीक्षा परिवार के सदस्यगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं अन्य प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि श्री सिंग ने अपने संबोधन में रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षकों एवं कार्मिकों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। गत वर्ष के दौरान केंद्र द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के माध्यम से कुल 7891 प्रशिक्षुओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया गया। वर्तमान में भी केंद्र में अनेक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि श्री मति यादव ने संदीक्षा परिवार की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन बल के कार्मिकों एवं उनके परिवारों के बीच समन्वय एवं मनोबल को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अंत में, उपस्थित अतिथियों द्वारा केंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Back to top button