केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत बीजों का वितरण

केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत बीजों का  वितरण


जे टी न्यूज़

समस्तीपुर: भा.कृ.अ.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र, पूसा, समस्तीपुर (बिहार) पर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के कृषकों को धान की नवीन उन्नत प्रजातियों पूसा-44 एवं पी.एन.आर.-381 के गुणवत्ता बीजों को निःशुल्क में अनुसूचित जाति के 500 कृषकों को दिनांक 04.07.2022 को दरभंगा जिले के प्रखंड-गोराबौराम, पोस्ट-बिरौल, ग्राम पंचायत-कसरौर करकौली, में पूसा सुगन्धा-5 का 50 कृषको को एवं पी.एन.आर.-381 का 450 कृषको धान के गुणवत्ता बीजों का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में मुखिया-श्री बिजली पासवान, उपमुखिया-मो0 नूरआलम एवं वार्ड सदस्य-श्रीमति शान्ति देवी, श्रीमति कारो खातुन ने भाग लिया।

 


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के मुख्य तकनिकी अधिकारी, श्रीमती मीरा पाण्डे ने अनुसूचित जाति के कृषकों को बीज वितरित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कृषको को अधिक आय प्राप्त करने के लिए धान की अधिक पैदावार प्राप्त करने की नवीन उत्पादन तकनिकी की जानकारी प्रदान किए। इस कार्यक्रम में संस्थान के अन्य कर्मचारी श्री भोला पासवान, मो0 सरफराज आलम एवं श्री सुनिल पासवान इत्यादि कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button