बक्सर के किसान नेता का. नाथुन सिंह को किसान सभा ने दी श्रद्धांजलि
बक्सर के किसान नेता का. नाथुन सिंह को किसान सभा ने दी श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, पटना: बिहार राज्य किसान सभा के बक्सर जिला के अध्यक्ष तथा बिहार राज्य किसान काउंसिल के सदस्य का . नाथुन सिंह की असामयिक मृत्यु पर बिहार राज्य किसान सभा गहरा दुख व्यक्त करता है।वे 11 फरवरी को पटना के मसौढ़ी किसान महापंचायत में शामिल थे।वे 12 फरवरी को बिहार राज्य किसान काउंसिल की बैठक में शामिल हुए और किसान सभा के संगठन को बक्सर की धरती पर मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दिखलाई।

का. नाथुन सिंह जैसे संघर्षशील व्यक्ति का अचानक चले जाने से बक्सर किसान आंदोलन में भारी कमी दिखेगी।वे राज्य सरकार की मनमानी एवं अनुचित मुआवजा के विरुद्ध चौसा के भूमि अधिग्रहण आंदोलन में बर्बर पुलिस कारवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया था।वे थर्मल पावर प्लांट आंदोलन के मुख्य नेतृत्वकारी थे।
का. नाथुन सिंह का 16 फरवरी को अपने गांव बूढ़ाडीह में अचानक पेट में हुए दर्द के कारण मृत्यु हो गई। बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव विनोद कुमार, उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव,संयुक्त सचिव सत्तार अंसारी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ एकजुट महसूस करता है।


