अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर तीन महिला सहित चार जख्मी

अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर तीन महिला सहित चार जख्मी

जे टी न्यूज, करगहर (रोहतास) गुरुवार को वैश्यपूरा गांव के बधार में एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें झारखंड की 3 महिला सहित चार मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें कैमूर जिला के कुदरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जाता है कि धान की कटनी करने आए झारखंड के गढ़वा जिला के भूईयां बीघा गांव के मजदूर धान की कटनी करने के लिए आए थे। जो खाली समय में एक ई रिक्शा में सवार होकर से बाजार जा रहे थे। इस बीच वैश्यपूरा गांव के बधार में तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा गहरे खाई में जा गिरा। उसमें सवार मजदूर ललिता भुईयां, शनिचरी देवी, कलापो देवी और पूजा देवी बुरी तरह जख्मी हो गई।

 

दो पक्षों में मारपीट पांच जख्मी

 

जे टी न्यूज, करगहर (रोहतास) बुधवार की देर शाम पड़वलिया गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में दो महिलाओं समेत पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसे सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया। बताया जाता है कि सरकारी जमीन को कब्जा करने को लेकर पड़वलिया निवासी अखिलेश कुमार सिंह उर्फ जोखन यादव तथा उसी गांव के संतोष यादव और वशिष्ठ यादव के बीच काफी दिनों से विवाद था। इस बीच संतोष यादव की फूस की झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी। झोपड़ी जलाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में तू तू मैं हुई। जहां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप और गाली गलौज के बाद लाठियां चलने लगी। मारपीट की इस घटना में अखिलेश सिंह उर्फ जोखन यादव, संतोष यादव, वशिष्ठ यादव, मानती देवी, सरोज देवी आदि बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन पत्र दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button