मर्द मराठा
मर्द मराठा

जे टी न्यूज
अनदेखा ना करना ज़रा सुन लो मेरी बात को
आज लेकर के आ रहा हूँ ऐसे इंसान को ,
जिसे सुन काँपती थी शत्रु भी उनके नाम से
हैं कौन वो शक्ति जो भाया,दिल और जान को ?
माता जीजाबाई और पिताजी शाहजीराजे
बड़े भाई थे उनके वीर संभाजीराजे,
यहीं से मील गयी सारी लक्ष्य ,उद्देश्य का पता
बनते ही छत्रपति दौड़ पड़े भारत को आज़ाद कराने |
कई लोगों ने तो इनपर झूठा ये आरोप लगाया
खुद के धर्म को छोड़ दूसरों के प्रति कट्टर दर्शाया,
पर असलियत में इन्होंने ही तो मित्रता सर्वत्र फैलाकर
गैर मजहब को भी अपने मंत्री, सेना में साथ बुलाया |
धीरे -धीरे इन्होंने अपना ऐसा रौद्ररूप दिखाया
जिससे बुराई के ऊपर अच्छाई का ध्वज लहराया ,
वहीं भयभीत दुश्मनों की छीन गयी थीसुखचैन
साथ बढ़ गई थी बेचैनी और रातों तक खुली रहती नैन |
किस्से तो हैं कई पर एक को मैं बताता हूँ
कुकर्मी राजा शाइस्ता खाँ की बात सुनाता हूँ, जिसकी मंसा में थी मराठा साम्राज्य की बर्बादी
इसलिए कहा शिवसुर्य ने ,आ तुझे अच्छी नींद सुलाता हूँ |
आज इस विज्ञान जगत ने हमें इतना काबिल बनाया
किसी भी जानकारी को चुटकियों में निकाल बताया,
फिर भी वीर शिवाजी से अनेकों हैं अनभिज्ञ मौजूद
इसी कारणवश पद्य में विषय बनाकर, पहचान करवाया |
_ अविनाश कुमार साह
पता – नैहाटी, उत्तर २४परगना ,पश्चिम बंगाल



