झारखंड राज्य किसान सभा सदस्यता अभियान
झारखंड राज्य किसान सभा सदस्यता अभियानजे टी न्यूज, झारखंड: रांची जिला अन्तर्गत सोनाहातु प्रखंड के गाडाडीह गांव में झारखंड राज्य किसान सभा सदस्यता अभियान चलाया गया।
झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा 142 करोड़ देशवासियों के लिए भात,रोटी, सब्जी,दूध, फ़ल पैदा करने वाले अन्नदाता किसानों के फसलों के लिए एम् एस पी की कानूनी गारंटी देने से पीछे हट रही है मोदी सरकार,13 माह चली किसान आन्दोलन,750 किसानों की शहादत के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द करते हुए मोदी सरकार ने 9 दिसम्बर 2021 को लिखित समझौता किया था कि तीन माह के अन्दर एम,एस,पी की कानूनी गारंटी देंगे, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया,इस मुद्दे पर किसान सभा घर घर जाकर किसान सभा सदस्यता अभियान चला कर किसानों को एकजुट, संगठित , आंदोलित करने का अभियान जारी है,इस अवसर पर जिला किसान कौंसिल सदस्य रतन महतो, दिनेश महतो, गांव कमिटी के मुचीराम सिंह मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, गंगाधर मुंडा,मनजुड़ा देवी, संपत्ति देवी,गुरूवारी देवी,नलिता देवी, टूसू देवी,रानी देवी,बाबी देवी,चमर सिंह मुंडा,जितवाहन मुंडा, घासी राम मुंडा, नवकिशोर मुंडा, सुकराम मुंडा आदि उपस्थित थे।