छात्र सूरज कुमार का सोल लीडरशीप के लिए प्रतिनिधि के रूप में चयन
छात्र सूरज कुमार का सोल लीडरशीप के लिए प्रतिनिधि के रूप में चयन

जे टी न्यूज़, सुपौल : .एस.एस.कालेज के छात्र सूरज कुमार का सोल लीडरशीप Conclave -2025 के लिए बिहार के प्रतिनिधि के रूप में चयन होने से कालेज में खुशी का माहौल व्याप्त है।इससे पहले सूरज का चयन विकसित भारत अभियान के तहत बिहार के प्रतिनिधि के रूप में किया गया था।सूरज कुमार बी.एस.एस. कालेज के बी.एससी.तृतीय सेमेस्टर में गणित के छात्र हैं। निम्न मध्यवर्गीय परिवार से आने वाले सूरज की इस सफलता से कालेज में हर्ष का माहौल है। कालेज के प्रधानाचार्य डां.सुधीर कुमार सिंह ने सूरज को बधाई देते हुए कहा कि सूरज के लागातार सफलता से हम गौरवान्वित हैं। कालेज परिवार की ओर से डां.दीपक कुमार, डॉ.सुजीत वत्स, डॉ.सत्येन्द्र राय सहित कालेज के सभी शिक्षकों के द्वारा सूरज को बधाई दी गयी।यह कार्यक्रम भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 20फरवरी से 22फरवरी को आयोजित होगी।इस कार्यक्रम के देश के नामचीन हस्तियों के साथ सूरज कुमार अपना विचार रखेंगे।

