गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले
सुनील सिंह के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह – विष्णुदेव
गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले / सुनील सिंह के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह – विष्णुदेव
जे टी न्यूज, मधुबनी:
किसान गरीब नौजवान एवं पैक्स अध्यक्षों के शीर्ष नेता सुनील कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनके निष्कासन को रद्द कर दिया है। यह जानकारी देते हुए पैक्स अध्यक्ष सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने फिर से एकबार संविधान ओर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करते हुए सुनील कुमार सिंह के विधान परिषद से निष्कासन के निर्णय को रद्द कर दिया हैं। न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि बिहार को बीमारू बनाने पर अमादा डबल इंजन के सरकार की तमाम तिकड़म टूट चुकी हैं। किसानों के मजबूत आवाज सुनील सिंह को महज इसलिए दबाने का दुस्साहस किया गया क्योंकि सदन में वे बिहार के गरीब गरबा नौजवानों की बात बेबाकी से रखतें रहें हैं। जिलाध्यक्ष ने शायराना अंदाज में सुनील सिंह को बधाई देते हुए कहा कि ” गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय के बाद अब पुनः राजद एम एल सी के रूप में सदन से सड़क तक सामाजिक न्याय की सांझी विरासत बचाने में सुनील सिंह अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे। राजद सांसद डॉ फैयाज अहमद एवं प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद ने भी माननीय न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया हैं।


