राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित

 

जेटी न्यूज़

कोटवा ( पुर्वी चम्पारण ):- प्रखंड के ह्यूमन सोसाइटी फाउंडेशन के उप कार्यालय मठ बनवारी में सरोजनी नायडू एवं सावित्री बाई फुले के विचार के आलोक में समाज में कार्य कर रहे महिलाओं को ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के सीएमडी जटाशंकर सिंह के द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया , राष्ट्रीय महिला दिवस देश की स्वर कोकिला कहीं जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर मनाया जाता है देश उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में सरोजनी नायडू का जन्मदिन राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है सरोजिनी नायडू महिलाओं को जागृत करने का काम किया था इस अवसर पर ह्यूमेन वेलफेयर फाउंडेशन के उप कार्यालय के सीएमडी जटाशंकर सिंह के द्वारा श्रीमती ज्योति कुमारी कुशवाहा, रूबी कुमारी कुशवाहा, लीला देवी, नुसरत खातून सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के तहत ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों में कुमुद रंजन ,उपेंद्र कुमार सिंह , राजन पांडे, प्रमोद सिंह, नंदू यादव ,राजेश्वर राय, शिवजी राय सहित कई लोग शामिल हुए

Related Articles

Back to top button