विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों को एक साझा मंच पर जोड़ने की पहल शुरू
विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों को एक साझा मंच पर जोड़ने की पहल शुरू

जे टी न्यूज़, पटना : आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी पटना में स्थापित स्पेस क्लब आफ बिहार में राज्य के विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों को एक साझा मंच पर जोड़ने की पहल शुरू की है। जिसके तहत बिहार में अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को नई गति देने की कोशिश की गई है।उद्घाटन क्षेत्र में मुख्य वक्ता पूर्व डिप्टी चीफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (ऑपरेशन )लेफ्टिनेंट जनरल पी जे एन पन्नू ने अंतरिक्ष विज्ञान और राष्ट्रीय सुरक्षा के बीच बढ़ते संबंधों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ)दिलीप कुमार केशरी ने आर्यभट्ट स्पेस क्लब की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह बिहार में वैज्ञानिक चेतना, नवाचार और अनुसंधान संस्कृति को मजबूत बनाने में दूरगामी कदम है।उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि मगध विश्वविद्यालय इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करेगा।उन्होंने कहा कि मगध विश्वविद्यालय अंतरिक्ष विज्ञान, भू स्थानिक, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मौके पर मगध विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के डॉ राकेश कुमार और पिंटू कुमार,स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग के डॉक्टर माधव कुमार सिंह और डॉक्टर श्रद्धा प्रसाद, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव व निदेशक डॉक्टर एन विजयलक्ष्मी,आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर शरद कुमार यादव,कुलसचिव डॉक्टर निरंजन प्रसाद यादव,एन आई एफ टी के निदेशक कर्नल राहुल शर्मा, चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के डॉक्टर राणा सिंह, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एन के पालित सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।
