अररिया में आयोजित हुआ जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला
अररिया में आयोजित हुआ जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला
जे टी न्यूज, अररिया:
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार और जिला नियोजनालय, अररिया के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला संयुक्त श्रम भवन परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, सहायक निदेशक नितेश कुमार पाठक, और जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मेले में 17 कंपनियों के स्टॉल और 9 विभागीय स्टॉल लगाए गए थे। 764 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से 303 आवेदकों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। विभागीय स्टॉल द्वारा 360 आवेदकों को सरकारी योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने कुशल युवा कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया और निबंध प्रतियोगिता” में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को सम्मानित किया।
नियोजन मेले के सफल आयोजन में जिला कौशल प्रबंधक रविशंकर कुमार और जिला कौशल विशेषज्ञ संतोष कुमार नोनियां का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में जिला नियोजन पदाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सभी प्रखण्डों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भी उपस्थित थे।



