नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त, हाईकोर्ट ने दो माह में प्रक्रिया पूरी करने का दिया आदेश

समस्तीपुर/बिहार : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ(मूल)समस्तीपुर के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश की अध्यक्षता में आज रविवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के नेता कुमार रजनीश ने कहा कि

नियोजित शिक्षकों को दिग्भ्रमित करने के लिए अनेकों तरह के अफवाह फ़ैलाने का कार्य कुछ लोगों के द्वारा किया जा रहा है।जिससे हम-सब को सतर्क रहना है। हमें जल्द हीं माननीय पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में सारी सुविधा मिलना तय है। जिसमें नियोजित शिक्षकों को स्नातक प्रोन्नति एवं प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति देने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे दो माह के अंदर इस प्रक्रिया को पूर्ण करें।

इस ऐतिहासिक फैसले से नियोजित शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने माननीय उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे न्याय की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अब सभी नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति का लाभ मिलेगा, जिससे न केवल उनका भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी वे सशक्त होंगे।जिले में आवंटन नहीं रहने से शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है।शिक्षा विभाग के पदाधिकारी 10 मार्च तक वेतन व अंतर वेतन का भुगतान नहीं करती है,तो संबंधित पदाधिकारी के विरूद्ध कार्यालय पर शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की बाध्यता होगी।जिला के वरीय उपाध्यक्ष राम बालक राय ने कहा कि प्रखंड स्तर पर बैठक कर शिक्षकों की समस्या से अवगत होना अतिआवश्यक है।वहीं जिला कोषाध्यक्ष मो०अब्बास ने कहा कि हम शिक्षा भवन में नवपदस्थापित कर्मचारी द्वारा शिक्षकों के कार्य को अनावश्यक विलंब किया जाता है।जिससे शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अंत में संघ के नेता कुमार रजनीश ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि सक्षमता परीक्षा 3 का फार्म भरना आत्मघाती कदम होगा, क्योंकि इससे हम सबका वर्षों क सेवा समाप्त हो सकती है, प्रोन्नति और ग्रेच्युटी में लाखों का नुकसान होगा। आने वाले समय में नियोजित शिक्षकों को सभी प्रकार की सुविधाएं इसी सेवा शर्तों के तहत मिलेंगी, इसलिए इसे मजबूत करने की दिशा में हम-सब को मिलकर प्रयास करना चाहिए*।बैठक में वरीय उपाध्यक्ष राम बालक राय,कोषाध्यक्ष मो०अब्बास,सदर प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार चौधरी,मोरवा प्रखंड अध्यक्ष राकेश रंजन,मोहमुम्द आलम,प्रमोद कुमार राय,राम नरेश अकेला,संजीत कुमार आदि ने शिक्षक हित में अपना -अपना विचार प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button