कामगार फेडरेशन जिला समस्तीपुर की बैठक आयोजित
कामगार फेडरेशन जिला समस्तीपुर की बैठक आयोजित
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: निर्माण कामगार फेडरेशन जिला समस्तीपुर की बैठक भाकपा कार्यालय बंगाली टोला समस्तीपुर में प्रेम कुमार राय के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में संगठन के महासचिव शशि रंजन कुमार बबलू ने निर्माण कामगार का विभाग द्वारा हो रहे हैं शोषण एवं उसके खिलाफ गोल बंद होने का अपील किया।
भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने निर्माण मजदूरों के समस्या पर प्रकाश डालते हुए अन्य मजदूरों को गोलबंद कर आगामी 20 मार्च 2025 को बदलो सरकार- बचाओ बिहार के नारे के साथ समस्तीपुर जिला अधिकारी के समक्ष होने वाले प्रदर्शन में हजारों की संख्या में भाग लेने की आहुवाहन किया तथा इस बीच मनरेगा मजदूरों के काम की मांग के आवेदन एवं वीडियो से वास भूमि देने का आवेदन तैयार कर जिला अधिकारी को इष्टगत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राम उतार ठाकुर, लक्ष्मण सहनी, चितरंजन कुमार, विकास कुमार, सरोज कुमार, मोहम्मद असलम, सकलदीप दास, अर्जुन कुमार, नंदकिशोर राय, सागर साहनी,ममता देवी,सुनीता देवी, सोनी देवी, इत्यादि ने संबोधित किया।


