सरस्वती विद्या मंदिर वीरपुर सुपौल के नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

सरस्वती विद्या मंदिर वीरपुर सुपौल के नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पणजे टी न्यूज, सुपौल: विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर वीरपुर सुपौल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्त्ता एवं नागरिक गण उपस्थित हुए।
इस मौके पर विद्या भारती उत्तर बिहार का वृत्त निवेदन लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश मंत्री डॉ. सुबोध कुमार ने किया। लोकार्पण समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम हम सबके लिए संकेत है जो भी दुर्भाग्य के दिन है अब बदलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए अलग-अलग प्रकार के विविध प्रयास करना पड़ता है।
हमें लोक कल्याण की भावना को लेकर कार्य करना चाहिए। कार्य की सफलता के लिए पुरुषार्थ करना होगा। डॉ भागवत ने कहा कि भाग्य को अनुकूल बनाने के लिए हमें योग्य कर्ता बनाना होगा ।विद्या भारती समाज के सहायता से देश भर में 21 हजार विद्यालय आचार्य और आचार्या के परिश्रम से विद्यालय चला रहे हैं।
मैं सबका पेट भर सकूं इस भावना से विद्या भारती के विद्यालय में छात्र तैयार किया जाता है।
हमारे देश में शिक्षा को पैसे से गिनने की परंपरा नहीं है।
मनुष्य सृष्टि का सबसे बुद्धिमान प्राणी है इसलिए शिक्षा पाने का अधिकार सबको है।
शिक्षा आगे मनुष्य को मनुष्य बनाता है
राष्ट्र एवं विश्व कल्याण के भाव से कार्य करना चाहिए।
मनुष्य काफी प्रगति कर लिया है, मनुष्य सुखी रहे पर्यावरण की हानि ना हो ऐसा कार्य होना चाहिए।
यह वह भारत है हजारों वर्षों से हमारा रास्ता दिखा रहा है।
हमें ऐसी खेती की आवश्यकता है जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे।
हमें आत्मविश्वास से भरने वाला सुसंस्कारीत बालकों का निर्माण करना होगा।
ऐसी शिक्षा देने के लिए विद्या भारती कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह,
लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश मंत्री डॉ सुबोध कुमार,विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव डॉ.ललन प्रसाद सिंह भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम जी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक रामनवमी जी, क्षेत्र सह कार्यवाह दिनेश प्रसाद, क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख मनोज कुमार उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रवि शंकर जी प्रांत कार्यवाह अभय गर्ग, विद्या भारती के क्षेत्रीय प्रचार-प्रसार संयोजक नवीन सिंह परमार,विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख सुबोध कुमार शर्मा,विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार समेत संघ अनुसांगिक संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button