उप चुनाव से हुआ स्पष्ट एनडीए भारी पड़ेगा इंडिया -कृष्णकांत

 

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।उप चुनाव ने स्पष्ट किया INDIA vs NDA की विदाई तय 4/3 से मुकाबले में इंडिया की जीत

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वरिष्ट नेता कृष्ण कांत झा गुड्डू ने इंडिया गठबंधन के आगाज में मिली पहली जीत की गठबंधन के सभी वरिष्ट नेता कार्यकर्ताओं और खास जनप्रिय लोकप्रिय कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड्गे, चेयरपर्शन मार्गदर्शक श्रीमती सोनिया गांधी, और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और उनकी शशक्त टीम व समर्पित नेता कार्यकर्ताओं को दी है जिन्होंने पार्टी की जीत हार को अपने मान सम्मान से जोड़ा सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए श्री झा ने कहा स्किल अप इंडिया, मेकिन इंडिया, जीतेगा इंडिया, स्टार्टअपइंडिया, का नारा देने वाले आज इंडिया नाम को भारत विरोधी बता रहें।

क्योंकि ये नाम कांग्रेस गठबंधन वाली विपक्षी गठबंधन का नाम है । और ये इंडिया नाम हटाने का गलत प्रयास कर देशवासियों को वरगलाना चाहते हैं जो असंभव है।
140 करोड़ इंडिया वासी मुंह से खाना खाते हैं, कान से सुनते हैं, आंख से देखते हैं, अगर ये अपने खाने की जगह को परिवर्तन कर दिखाएं तो कोई बात बने। देश में मुद्दा आज महंगाई है, बेरोजगारी है, दुराचार, बलात्कार, अत्याचार,अन्याय से पीड़ित महिलाओं का है जिन्हे ये रोड पर पिटबाते हैं और अपने मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने में व्यस्त रहते हैं ।
बार बार देश की जगहसाई कराने के बाद भी अपने देश को विश्व गुरु बनाने की बात कहते हैं एक लाख से ऊपर प्रति व्यक्ति कर्ज में डुबोके अपनी पीठ थपथपाने वाले प्रधानमंत्री और उनके नुमाइंदों की इस गठबंधन ने रातों की नींद और दिन का चेन छीन लिया है । देश में ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा से जो परिवर्तन की हवा चली वो राहुल गांधी में देश का उज्ज्वल भविष्य देख रहा है । वर्तमान विधान सभा चुनाव के में भी कांग्रेस अव्वल है और दो हजार 24 में NDA की विदाई का बिगुल बज चुका है।

Related Articles

Back to top button