अनुमंडल स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक का आयोजन

न्यूज समस्तीपुर: अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्ष्ता मे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, अनुमंडल स्तरीय पदधिकारी, प्रखंड स्तरीय एवं थानाध्यक्ष मौजूद थे।

इस बैठक मे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित कई बिन्दुओ पर चर्चा की गई। साथ ही सभी थानाध्यक्षो एवं पदाधिकारी गणो को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित मुद्दो पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button