यूआर कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: यूआर कॉलेज, रोसड़ा में स्थापित अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में 8 मार्च (शनिवार) को प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम राय की अध्यक्षता में कांफ्रेंस हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। डॉ. राय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का थीम “एक्सीलरेट एक्शन” रखा गया है। यह थीम लैंगिक समानता को तत्काल आगे बढ़ाने पर जोर देती है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, उनकी गरिमा, जागरूकता और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1975 में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार व्यक्त करते हुए महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों और कठिनाइयों को याद करने के लिए एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

विधिक सेवा समिति की ओर से अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह ने कानून से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी दी। कॉलेज के प्राध्यापक डॉ विनय कुमार, डॉ अमन ओबैद, डॉ सतीश कुमार, डॉ संतोष राम, डॉ रंजन कुमार, डॉ अमरेश कुमार सिंह, डॉ रोहित कुमार, डॉ जाकिर हुसैन, डॉ संजय कुमार के साथ-साथ छात्रा आरती कुमारी, प्रिया कुमारी, निखिल कुमार आदि ने भी सभा को संबोधित किया। डॉ अमन ओबैद ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
