मोहन सिंह गुर्जर और दीपिका गुर्जर नारी रत्न सम्मान-2025 से राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में सम्मानित

मोहन सिंह गुर्जर और दीपिका गुर्जर नारी रत्न सम्मान-2025 से राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में सम्मानितजे टी न्यूज़, करौली : जिले के सपोटरा नगरपालिका के तुरसंगपुरा निवासी अध्यापक एवं समाजसेवी मोहन सिंह गुर्जर एवं गंगापुर सिटी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मोतीपुरा में कार्यरत उनकी पत्नी दीपिका गुर्जर को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों में योगदान के फलस्वरूप नारी रत्न सम्मान -2025 से सम्मानित किया गया। बाल युवा नारी जागृति मंच, दिल्ली के संस्थापक मुकेश भोगल ने बताया हैं कि यह कार्यक्रम अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 9 मार्च को नई दिल्ली के भारती विद्यापीठ कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता और चांदनी चौक मार्केट के प्रधान गोपाल गर्ग और कार्यक्रम की अध्यक्षता नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने की। इस कार्यक्रम में बाल युवा नारी जागृति मंच राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष पूनम प्रजापति भारतीय के नेतृत्व में समाज में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को नारी रत्न सम्मान -2025 से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में करौली जिले के सपोटरा नगरपालिका के तुरसंगपुरा निवासी मोहन सिंह गुर्जर एवं उनकी पत्नी दीपिका गुर्जर को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों यथा – शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, जल संरक्षण, बाल संरक्षण, वस्त्र वितरण, ऐतिहासिक धरोहरों एवं संस्कृति के संरक्षण, जन-जागरूकता, नशामुक्ति अभियान, स्वच्छता मिशन इत्यादि के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के फलस्वरूप यह सम्मान दिया गया। मोहन सिंह गुर्जर ने बताया हैं कि महिला शक्ति की किसी राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। हमें लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की महत्ती आवश्यकता हैं।दीपिका गुर्जर ने बताया हैं कि वर्तमान समय में देश के विकास में सामाजिक कार्यों महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। हमें महिलाओं को समान अवसर देकर उनका सम्मान करना चाहिए। मोहन सिंह गुर्जर और दीपिका गुर्जर ने अपने पुत्र रियांश डागुर के साथ दिल्ली में राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का भ्रमण भी किया दीपिका गुर्जर अध्यापक एवं समाजसेवी मोहन सिंह गुर्जर की पत्नी हैं। एनएसओ, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मेहरा, रियांश डागुर, कल्लू प्रजापत, भूरसिंह मीना, कवि कृष्ण कुमार सैनी, हीरालाल, विजय प्रजापत सहित विभिन्न लोगों ने मोहन सिंह गुर्जर और दीपिका गुर्जर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। यह कार्यक्रम बाल युवा नारी जागृति मंच के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

Related Articles

Back to top button