गोलीकांड मामले में फरार आरोपित ने किया सरेन्डर
गोलीकांड मामले में फरार आरोपित ने किया सरेन्डर
जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर पुलिस दबिश तथा इतेहार कारवाई के उपरांत गोवराही में हुयी गोली कांड के फरार अभियुक्त अरविंद यादव ने न्यायालय में सरेन्डर किया है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त पर गोवराही निवासी शत्रुधन यादव पर गोली मार कर घायल करने का आरोप था। आरोपित के फरार होने के उपरांत न्यायालय द्वारा इतेहार नोटिस निकाला गया था। पुलिस ने आरोपित के उसके घर जाकर इस्तेहार की कारवाई किया था। कुर्की जब्ती कारवाई से पुर्व आरोपित द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।


