विश्वविद्यालय स्तरीय कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक एवं ट्रेनिंग का आयोजन
विश्वविद्यालय स्तरीय कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक एवं ट्रेनिंग का आयोजन
जे टी न्यूज़, मुंगेर : क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना , पटना के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय स्तर पर वर्ष में दो बार राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाती है। कार्यक्रम पदाधिकारियों के बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी साझा करना है। आज दिनांक जुलाई 10, 2025 को मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट हाॅल में मुंगेर विश्वविद्यालय के 30 कॉलेज के एनएसएस पीओ की बैठक आयोजित की गई। मीटिंग का 9 ऐजेंडा रखा गया जैसे –
1. NSS Functionaries : 100 स्वयंसेवकों एवं गोद लिए गाँव/ बस्ती की सूची
2. My Bharat Portal पर पंजीकरण, KI और ELP निर्माण
3. वित्तीय स्थिति -वर्ष 2025-2026
4. कॉलेज से विश्वविद्यालय का ‘एनएसएस अंशदान’
5. अर्धवार्षिक रिपोर्ट (जनवरी 2025 से जून 2025)
6. महाविद्यालय स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक
7. सोशल मीडिया प्रबंधन
8. अन्य मुद्दे/ सुझाव
9. प्रशिक्षण सत्र

इस मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डा )संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय निदेशक श्री विनय कुमार और मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय मौजूद थे। मीटिंग का संचालन एवं संयोजन मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने किया। क्षेत्रीय निदेशक श्री विनय कुमार ने गुगल मीट से मीटिंग में संबोधन के दौरान कहा कि वर्तमान में मुंगेर विश्वविद्यालय की सक्रियता में संवर्धन हुआ है। बहुत जल्द ही सीएनए खाता खुलने और मैपिंग के सात दिवसीय शिविर हेतु मुंगेर विश्वविद्यालय को फंड निर्गत किया जाएगा। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने कहा कि कार्यक्रम समन्वयक के नेतृत्व में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एन एस कैलेंडर का पालन करते हुए एन एस एस गतिविधियों को गतिमान करने का प्रयास करे। विश्वविद्यालय स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक होने के पूर्व महाविद्यालय स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कर ले। विश्वविद्यालय स्तरीय प्रशिक्षण सत्र के बाद कार्यक्रम पदाधिकारियों की दक्षता में वृद्धि होगी। माननीय कुलपति प्रो (डा) संजय कुमार ने कहा कि चार वर्षीय स्नातक कोर्स में सेमेस्टर -4 में एईसी- 4 के अंतर्गत एनएसएस पाठ्यक्रम में शामिल होने पर विद्यार्थी को सामाजिक दायित्व के प्रति संवेदनशील किया जाएगा। मीटिंग के ऐजेंडा को केन्द्रित करते हुए एनएसएस गतिविधियों को कॉलेजों में लागू किया जाएगा।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कार्यक्रम पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सत्र मीडिया कक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में “My Bharat Portal” के अंतर्गत “Experiential Learning Programme” (ELP) के सफल क्रियान्वयन हेतु भी बैठक में चर्चा किया गया। साथ ही, ZBSA (Zero Balance Subsidiary Account) Mapping संबंधित वित्तीय विषयों पर भी मार्गदर्शन किया गया। सोशल मीडिया प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। अर्धवार्षिक रिपोर्ट के प्रारूप के बारे में सभी को अवगत कराया गया। इसके अलावा एनएसएस को बेहतर करने के लिए सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक रोनित राज, अनुष्का श्री और एन एस एस कार्यालय कर्मी सुमंत कुमार एवं सौरव शांडिल्य की अहम भूमिका रही।

