कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित
कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

जे टी न्यूज समस्तीपुर : शहर के माधुरी चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में मंदिर के संस्थापक सह कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया l होली गीत एवं जागीर गाया गया l एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दिया गया l पुआ, फल तथा दही बारा वितरित किया गया l इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय ने कहा कि यह त्यौहार सामाजिक समानता, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता तथा विभिन्नता में एकता का साक्षात प्रतीक है। इस पर्व के अवसर पर लोग आपसी वैमनस्य को भुलाकर मित्र बन जाते हैं । यह त्योहार अमीर और गरीब के भेद को कम कर वातावरण में प्रेम की ज्योति प्रज्वलित करता है । नि:संदेह होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है । मौके पर स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर राम, जिला राजद उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, कांग्रेस नेता सह अधिवक्ता उपेंद्रनाथ तिवारी, कांग्रेस नेता मोo अखलाकुर रहमान सिद्दकी, विश्वनाथ हजारी, अशोक गुप्ता, परमानंद मिश्रा, राम नारायण शर्मा, सूरज राम, राजद नेता रंजीत कुमार रंभू, संदीप सरकार, भाकपा माले नेता सुरेन्द्र सिंह, माकपा नेता रघुनाथ राय, प्रियांशु कुमार, सुशील कुमार, रामचंद्र राय, रामचरण राय, कृष्णा कुमार राय, भारत भूषण आदि मौजूद थे l


