होली मिलन समारोह का आयोजन संपन्न
होली मिलन समारोह का आयोजन संपन्न

जे टी न्यूज, विभूतिपुर: आज विभूतिपुर विधानसभा के अंतर्गत भूतपूर्व विधायक और आसन्न विधानसभा चुनाव 2025 की दावेदारी और दमदार तैयारी में जुटे राम बालक सिंह और उनके संगठन के मजबूत सिपाही मुस्तफापुर निवासी राम नरेश झा के द्वारा मुस्तफापुर में ही एक होली पूर्व मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमे सैकड़ो समर्थकों ने भाग लिया और अबीर और गुलाल को एक दूसरे को लगाते हुए झूमते गाते नजर आए। होली मिलन तो एक बहाना था,अपने चहेते नेता राम बालक सिंह के प्रति निष्ठा और सांगठनिक एकता को प्रदर्शित भी करना था। श्री सिंह भी अपने समर्थकों के साथ झूमते थिरकते और होली गीत ढोलक बजाकर एक भाईचारा का सकारात्मक संदेश भी देते नजर आए।
संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रभु राय,यमुना प्रसाद सिंह,नवल किशोर झा, क्रांति कुमार, आशिक झा,शंभू सिंह,गुड्डू सिंह, अमर सिंह, विनोद रणवीर,राज कुमार मुखिया, डॉ राम सेवक साह,राजेश कुमार,डॉ राजीव झा,राजेंद्र राय,उपेन्द्र राय,रमेश झा, राजेश कुमार, दिलीप झा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।


