महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

एस नारायण मैरिज हॉल में कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बैठक संपन्न

महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

एस नारायण मैरिज हॉल में कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बैठक संपन्न

करगहर(रोहतास)लोकसभा चुनाव को देखते हुए करगहर प्रखंड नीमडीहरा रोड पंचायत भवन के पास स्थित एस नारायण मैरिज हॉल में महागठबंधन का एक दिवसीय बैठक आयोजन किया गया। बैठक में गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वहीं सासाराम क्षेत्र से महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम के साथ करगहर विधायक संतोष कुमार मिश्र पूर्व जिला पार्षद डॉक्टर इंदु देवी पूर्व जिला पार्षद जनाब शकील अहमद पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र चेनारी जिला पार्षद विजय शर्मा गेंदा गुरुजी राजद जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर कन्हैया उपाध्याय के समक्ष बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद डॉक्टर इंदु देवी ने की। वही संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा ने किया। लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम ने कहा कि यह धरती बाबू जगजीवन राम की धरती है। लालु यादव तेजस्वी यादव को धन्यवाद दिया। और कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रखंड अंतर्गत 20 पंचायत के अध्यक्ष मौजूद हैं ।सभी अध्यक्ष की मौजूदगी में एक रणनीति बनाई जाएगी। आगे बोले की सासाराम से जो प्रत्याशी जितते हैं उसी की सरकार केंद्र में बनता है। मुद्दा के बारे में कहा कि रोहतास जिला के सभी किसानों की आवश्यकता पूरा करेंगे। गरीब को इंदिरा आवास बेरोजगार लोगों को नौकरी दिलवाऊंगा। दवा के लिए बनारस पटना जाना पड़ता है यह फजीहत में खत्म कर दूंगा। अच्छा से अच्छा हॉस्पिटल जिला में बनवाऊंगा। डालमिया नगर फैक्ट्री को विकसित करूंगा।

अबकी बार 400 पार पर बोले कि हम अपनी लड़ाई लड़ेंगे लोगों का मुद्दा उठाएंगे और आगे बढ़ाएंगे जीत हमारी निश्चित होगी। वही करगहर विधायक संतोष मिश्रा ने कहा कि विजेंद्र यादव की धर्मपत्नी डॉक्टर इंदु देवी यहां का कमान संभाली है। जो हम लोग नहीं कर सकते हैं वह कार्य डॉक्टर इंदु देवी करके दिखाएंगी।महिलाओं को हम लोग घर से बाहर नहीं निकाल सकते हैं लेकिन डॉक्टर इंदु देवी में खासियत है की महिलाओं को भी घर से बाहर निकाल कर बुथ तक पहुंचा देगी। स्वर्गीय विजेंद्र यादव का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि वह अच्छा राजनीतिज्ञ थे। प्रखंड पंचायत से लेकर जिला में भी उनकी एक अच्छी पहचान थी। और अब डॉक्टर इंदु देवी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रत्येक घर की महिलाओं की वोट दिलवाने में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। वही पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार दिल्ली में दो नेताओं को बंद करने का काम किया है। वह चाहती है कि हम चुनाव अकेले लड़े बाकी सब जेल की सलाखों में रहें यह कभी नहीं हो सकता है। आगे उन्होंने बोला कि भाजपा की सरकार किस तरह से झूठ सच करके लोगों में भ्रम पैदा कर रही है। इस चुनाव के समय में प्राकृतिक भी खुश है। कड़ी धूप से कमल मुरझा गया है और हसुआ बाली भाकपा पार्टी साथ में है मुरझाए कमल को काट कर फेंक देगा। साथ ही उन्होंने कहां की 11 सदस्य की एक समिति बनाया जाए जो प्रत्येक पंचायत में घूम-घूम कर लोगों को जागरुक करते हुए वोट दिलवाने का काम होगा। और उस समिति में महिलाओं की भी अच्छी खासी भागीदारी होनी चाहिए। मौके पर लोकसभा प्रखंड उपाध्यक्ष राजद धनजी सिंह जिला उपाध्यक्ष राजद मनोज सिंह अश्विनी कुमार यादव प्रधान महासचिव युवा राजद कमलेश चौबे कांग्रेस जिला सचिव जय गोपाल सिंह काशीनाथ चौबे कनी उर्फ जगनारायण साह जलालुद्दीन अंसारी रोहतास केसरी मोहन पहलवान सत्येंद्र नारायण यादव अजय यादव के साथ बहुत सारे महागठबंधन के युवा साथी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button