मिशन परिवार विकास अभियान कार्यक्रम अंतर्गत परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला का आयोजन
मिशन परिवार विकास अभियान कार्यक्रम अंतर्गत परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला का आयोजन

जे टी न्यूज, सुपौल: आज दिनांक 17.03.2025 को सिविल सर्जन, सुपौल के अध्यक्षता में मिशन परिवार विकास अभियान कार्यक्रम अंतर्गत परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मिशन परिवार विकास अभियान के अवसर पर डा० ए०एस०पी० सिन्हा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सुपौल सह नोडल परिवार कल्याण, मो० मिनातुल्लाह, जिला कार्यकम प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक श्री अभिनव आनंद, अस्पताल प्रबंधक, सदर अस्पताल, उजाला सिन्हा, परिवार कल्याण परामर्शी, सदर अस्पताल, सुपौल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर परिवार नियोजन पखवाडा मेला का उदघाटन किया गया। जिसमें परिवार नियोजन संबंधी सभी उपायों पर विशेष स्टॉल लगाकर आमजनों को परिवार नियोजन के बारे में विस्तृत परामर्श दिया जा रहा है ताकि जिला के कुल प्रजनन दर में कमी आ सके और जिले के परिवार नियोजन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके । इस दौरान 17 मार्च से 29 मार्च तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा संपादित किया जाना है। ज्ञात हो कि सुपौल जिले के सभी प्रखंडों में दिनांक 17 मार्च से 29 मार्च तक चलने वाले पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु विभिन्न माध्यमों से आमजन में जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार किया गया। डा० ए०एस०पी० सिन्हा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सुपौल सह नोडल परिवार कल्याण. सुपौल ने कहा कि प्रत्येक दंपति को छोटा परिवार रखने का प्रयास करना चाहिए ताकि अपने बच्चों का सही से देखभाल कर सके। मो० मिनातुल्लाह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा कहा गया की इस अभियान के तहत लोगो में जागरूकता पैदा किया जाय जिससे परिवार नियोजन के विभिन्न उपाय यथा-महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, पी०पी०आई०यू०सी०डी०, कॉण्डोम इमरजेंसी पिल, अंतरा एवं छाया के माध्यम से योग्य दंपति अपना परिवार नियोजन करवा सकते हैं। श्री अभिषेक कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा पखवाडा की रूप रेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी। परिवार नियोजन के अस्थायी एवं स्थायी उपाय नव दंपति के पास निश्चित रूप से पहुंचे ताकि बच्चों में देरी एवं बच्चों में अंतराल रखने में मदद मिल सके। उनके द्वारा बताया गया की इस कार्यक्रम में पुरुष नशबंदी कराने पर लाभार्थी को 3000 तथा उत्प्रेरक को 400 रूपए की क्षतिपूर्ति राशी दी जाती है साथ ही महिला बंध्याकरण हेतु गर्भपात उपरांत बंध्याकरण में लाभार्थी को 2000 तथा उत्प्रेरक को 300 रूपए और प्रसव पश्चात बंध्याकरण में
लाभार्थी को 3000 तथा उत्प्रेरक को 400 रूपए की क्षतिपूर्ति राशी दी जाती है। इस अभियान के दौरान सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में PHC/CHC/SDH/DH में महिला बंध्याकरण तथा पुरुष नशबंदी की सुविधा उपलब्ध है । इसके लिए लाभार्थी चाहे तो अपने गावं की आशा/ ANM दीदी से भी संपर्क कर सकती है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा० ए०एस०पी० सिन्हा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सुपौल – सह नोडल परिवार कल्याण, मो० मिनातुल्लाह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, श्री अभिषेक कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, श्री अभिनव आनंद, अस्पताल प्रबंधक, सदर अस्पताल, उजाला सिन्हा, परिवार कल्याण परामर्शी, सदर अस्पताल, ग्रेड ए० नर्स, अभिनव झा, शशि कान्त दास, चंदन कुमार, राजेश कुमार, मुनेश्वर झा एवं सदर अस्पताल सुपौल के सभी कर्मी मौजूद थे।



