स्वर्णिम अतीत की प्राप्ति के लिए सामाजिक सौहार्द जरूरी : डॉ. जी.बी. हरीश
समाज में सद्भाव की प्रेरणा देता है होली : डॉ. शैलेश
उन्मेश युवा आयाम, काशी प्रांत द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
जे टी न्यूज, प्रयागराज:
उन्मेश युवा आयाम, काशी प्रांत प्रज्ञा प्रवाह द्वारा होली के शुभ अवसर पर “भारत आज और कल” शीर्षक एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता, वन्देमातरम पाठशाला के संस्थापक डॉ. जी.बी. हरीश ने कहा कि, भारत का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है, हमे अपने स्वर्णिम अतीत को पुनः प्राप्त करने के लिए सामाजिक सौहार्द को मजबूती देना होगा।
समारोह को संबोधित करते हुए डी.बी. कॉलेज, जयनगर के युवा शिक्षाविद डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने होली की परंपरा पर चर्चा करते हुए बताया कि, इससे समाज में सद्भाव मजबूत होता है। इस तरह के आयोजन जीवन में नयी ताजगी, उर्जा और उमंग का संचार कर देते हैं। जो कभी एक दूसरे से नहीं मिल पाते उनसे मिलने का बहाना भी हैं ये पर्व। जिससे रिश्तों में भी नयी ताजगी आ जाती है।

स्वागत डॉ. शान्तनु सौरभ (संयोजक युवा आयाम, काशी प्रांत, प्रज्ञा प्रवाह) डॉ. शेखर (सह संयोजक युवा आयाम, काशी प्रांत, प्रज्ञा प्रवाह) ने आभार प्रकट किया।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रो. योगेन्द्र सिंह (संयोजक, काशी प्रांत, प्रज्ञा प्रवाह), डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ, अमन, रत्नेश, सुरज, शनि, देव, रचना, सतीश आदि उपस्थित रहे ।




