सासाराम में गोलीबारी की सूचना पर सिंघम बने रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार 

दो पिस्तौल एक खोखा 24 जिंदा कारतूस एक स्कॉर्पियो चार बाइक सहित 18 को दबोचा 

एन बाबा कि रिपोर्ट

 

करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत सासाराम मे दो पक्षो के बीच मारपीट व गोलीबारी कि सूचना मिली तो सिंघम बन गए रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार। खुद पिस्टल निकालकर दौड़े 18 को दबोचा,हथियार भी बरामद।बिहार में अपराध को लेकर सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी। जिसके बाद एडीजी कुंदन कृष्णन ने यह कहा कि अगर अपराधी कट्टा दिखाते हैं तो पुलिस भी सीधे गोली चलाए। इसी क्रम में सोमवार की रात जब सासाराम शहर में दो पक्ष भिड़े और कई राउंड फायरिंग हुई तो रोहतास एसपी रौशन कुमार का एक्शन देखने को मिला। वे सिंघम स्टाइल में घटनास्थल पर पहुंच गए। खुद पिस्टल निकालकर दौड़ते नजर आए। घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र तकिया मोहल्ले की है। सोमवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष बनारसी प्रसाद सिंह तथा चंद्रशेखर सिंह के बीच पूर्व से ही भूमि विवाद था।वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में पत्थर बाजी और गोलीबारी हुई।

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों मे जमकर गोलियां भी चलने लगीं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ वन दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामला बिगड़ता देख रोहतास एसपी रौशन कुमार भी पहुंचे। हालात को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने खुद पिस्टल निकालकर हंगामा करने वालों को खदेड़ते हुए पकड़ा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अठारह लोगों को हिरासत में लिया।

घटनास्थल पर मौजूद रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को जमीन विवाद के दौरान गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। वही रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने बताया कि बनारसी सिंह के घर से दो पिस्तौल एक खोखा 24 जिंदा कारतूस शराब की एक बोतल साढे़ सात लाख नकद एक स्कॉर्पियो चार बाइक एवं दोनों पक्ष से 16 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। उन्होंने यह भी बताएं की दोनों पक्ष के गिरफ्तार लोगों पर पहले से भी कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना में दोनों पक्षों द्वारा भाड़े पर अपराधी बुलाए गए थे गिरफ्तार अपराधियों के अलावे कुछ अपराधी भागने में भी सफल रहें। जिनकी तलाशी अभियान तीव्र गति से जारी है। रोहतास पुलिस कप्तान ने कहा कि अभी मामले की जांच प्रत्येक एंगल से की जा रही है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Related Articles

Back to top button