सनहपुर में बरेब में लगी आग, हजारो की क्षति

इसी सप्ताह पीड़ित किसान की गेहूं की फसल में लगी थी आग, अब बरेब जंलकर खाक

जे०टी० न्यूज़ विजय कुमार ठाकुर

दरभंगा/सिंहवाड़ा:- पान की फसल का गढ़ माने जाने वाले सनहपुर पंचायत में पान के बरेब में लगातार हरेक वर्ष अगलगी की परंपरा सी हो गयी है। अगलगी ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। मजबूर किसान अगलगी के बाद सूद- ब्याज पर पैसा ले बरेब को फिर खड़ी करते है। वही आसामाजिक तत्वों द्वारा बार- बार बरेब को आग के हवाले कर गरीब किसानों की जीविका का साधन भी छीनने से किसान विवस हो रहे है। पूर्व में कई किसानों ने तो इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई है। फिर भी अगलगी का सिलसिला हरेक वर्ष चालू रहता है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात सनहपुर निवासी किसान तेज नारायण भगत की 5 कठे में फैली बरेब में अज्ञात कारणों से आग लग गयीl

जबतक लोग आते तबतक देखते ही देखते आग ने पूरे बरेब को अपने कब्जे में ले लिया। तत्काल ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाने की कोसिश की प्रयास विफल रहने पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने कड़ी प्रयास कर आग पर काबू पाया। इस अगलगी में पीड़ित किसान की 30 हजार की फसल का नुकसान हुआ है। बताते चले इसी सप्ताह 14 अप्रैल को भी इसी किसान की सनहपुर के मनकपुरा टोला में दौनी के लिए रखी फसल में अज्ञात कारणवश आग लग गयी थी। वही पिछले वर्ष भी 15 अप्रैल की रात एकाएक अशोक भगत, विंदेश्वर भगत, सतनारायण भगत,कपिलेश्वर भगत के बरेब में इसी प्रकार आग लग गयी थी। जिसमे एक बीघे की फसल जलकर खाक हो गई थी। इससे पूर्व 2017 के अप्रैल माह में ही सौखी लाल भगत, राम सागर भगत,नचारी भगत के भी बरेब में अगलगी की घटना घट चुकी है। मुखिया अमृत कुमार चौरसिया ने बताया की बार – बार किसानों के साथ हो रही अगलगी की घटना को ले अधिकारियों को सूचित कराया गया है।

Related Articles

Back to top button