*दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में डकैती के आरोप में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार। रमेश शंकर झा/सुरेश कुमार राय समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सबकी खबर।*
🔊 Listen This News रमेश शंकर झा/सुरेश कुमार राय समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकशेखू वार्ड संख्या 01 स्थित संतोष कुमार श्रीवास्तव के घर में हुई भीषण डकैती में वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान के क्रम में केवट ग्राम के बेलबन्ना टोला में छापामारी कर राहुल कुमार पिता स्वर्गीय महेश राय […]
रमेश शंकर झा/सुरेश कुमार राय
समस्तीपुर बिहार।
समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकशेखू वार्ड संख्या 01 स्थित संतोष कुमार श्रीवास्तव के घर में हुई भीषण डकैती में वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान के क्रम में केवट ग्राम के बेलबन्ना टोला में छापामारी कर राहुल कुमार पिता स्वर्गीय महेश राय को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद डकैती में संलग्न अन्य अपराधी के घर पर भी छापामारी की गई। जिसमें अजीत कुमार राय पिता कैलाश राय ग्राम ढेढ़पुरा वार्ड नंबर 15 थाना दलसिंहसराय को भी गिरफ्तार किया गया जिसके पास से डकैती मे लूटी गई मोबाइल एम आई रेडमी स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है।
यह जानकारी आज समस्तीपुर आरक्षी अधीक्षक विकास बर्मन ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया। इस संबंध में एक मामला दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 223/19 दिनांक 12 अगस्त 19 धारा 395, 397 भा० द० वि० दर्ज की गई है। वहीँ प्रेस कॉन्फ्रेंस में दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार भी उपस्थित थे।