राज्य स्तरीय जलवायु परिवर्तन शिविर के लिए रोहतास से स्काउट और गाइड टीम रवाना 

राज्य स्तरीय जलवायु परिवर्तन शिविर के लिए रोहतास से स्काउट और गाइड टीम रवाना 

जे टी न्यूज सासाराम(रोहतास)बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड बुद्ध मार्ग पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जलवायु परिवर्तन शिविर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल बेतिया पश्चिमी चंपारण के लिए भारत स्काउट और गाइड रोहतास सासाराम के 32 कैडेट को जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास मदन राय ने जिला संगठन आयोग के स्काउट अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में रवाना किया। यह शिविर 25 मार्च 2025 से 29 मार्च 2025 तक चलेगा। वही जिला सचिव डॉक्टर सुरेंद्र कुमार पासवान ने स्काउट और गाइड को उज्जवल भविष्य कि शुभकामना देते हुए कहा की स्काउट और गाइड देश के हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर के भाग लेते हैं। भारत स्काउट और गाइड रोहतास में राजस्थान बना लिया है। वही जिला संगठन आयुक्त अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का मतलब तापमान और मौसम के पैटर्न में लंबे वक्त के बदलाव से है। ये बदलाव स्वाभाविक हो सकते हैं। जलवायु परिवर्तन में जलवायु में आने वाले वैसे तमाम बदलाव शामिल हैं जो दशकों या सदियों तक बने रहते हैं। औद्योगिक क्रांति के समय से जलवायु मानवीय गतिविधियों के कारण तेजी से प्रभावित हुई है। जो ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का कारण बन रही हैं।

गाइड कैप्टन सलोनी कुमारी गाइड मीना कुमारी,पिंशु कुमारी, प्रीति कुमारी,सोनाली कुमारी, सुरभि कुमारी,दीपरानी राज स्काउट में अभिषेक कुमार, विवेक कुमार सिंह,पीयूष कश्यप,सत्यम पटेल,अर्पित सिंह,करण पासवान,ध्रुव कुमार, अलोक राज के साथ कुल 32 स्काउट और गाइड की शिविर में भाग लेने के लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button