1800 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार,गाड़ी जब्त
1800 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार,गाड़ी जब्त
जे टी न्यूज, मधुबनी। एसएसबी समवाय अर्राहा के सहायक समादेष्टा गुरदीप सिंह द्वारा अपने अन्य जवानों के साथ मंगलवार की रात योगिया गांव के इंडो नेपाल सीमा से सटे भारतीय सीमा में 18 सौ बोतल नेपाली शराब लदे एक चार चकिया वाहन जब्त करने की बात कही है।
इस सिलसिले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार वाहन चालक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के गोदाम टोला महुआ के मो. आलम के 26 वर्षीय पुत्र जावेद के रूप में की गई है। लदनियां थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने एस एस बी समवाय के सहायक समादेष्टा गुरदीप सिंह के आवेदन पर 26 मार्च 025 को कांड संख्या 103/ 025 दर्ज कर ,अभियुक्त वाहन चालक 26 वर्षीय मो. जावेद को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि घटना की रात आवेदक सहायक समादेष्टा गुरदीप सिंह अपने अन्य जवानों के साथ इंडोनेपाल सीमा पीलर संख्या 264/ 21 के समीप योगिया गांव के निकट नाका लगाकर गस्ती में था। नेपाल की ओर से चार चकिया वाहन आते देख रोका। जवानों को देखकर चालक वाहन रोककर भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ा। वाहन चेकिंग के क्रम में 12 बोरिया में तीन तीन कार्टन यानी 1800 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुआ।
उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। और पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


