विकास शिविर का मतलब है पंचायत की लोगों की समस्या का निदान करना:बीपीआरओ

विकास शिविर का मतलब है पंचायत की लोगों की समस्या का निदान करना:बीपीआरओजे टी न्यूज़ बिस्फी : भैरवा पंचायत के मध्य विद्यालय उर्दू दमला के परिसर में विकास शिविर का आयोजन हुआ। सीडीओ बसंत कुमार सिंह एवं मुखिया अकिल अहमद की अध्यक्षता में हुई। शिविर में बड़ी संख्या में पंचायत वासियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। बीडीओ बसंत कुमार सिंह,बीपीआरओ शेखर कुमार,सीओ संतोष कुमार सिंह,एमओ धीरेन्द्र कुमार शिविर में दिये गये आवेदन पत्रों की जांच कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। बीपीआर शेखर कुमार ने कहा पंचायत में शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य पंचायत के लोगों की समस्या को जानना और उसका निष्पादन करना है। शिविर में राशन कार्ड,जाॅब कार्ड, मनरेगा,स्वच्छता अभियान से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये। मौके पर यदुनाथ पांडेय,विद्यापति झा, श्रुति श्रेया, सुशीला कुमारी, सीआई विजय कुमार, मिथिलेश कुमार विद्यालय के एचएम मो मुस्लिम के आलावे आदि लोग भाग लिए l

Related Articles

Back to top button