एनडीए के पदाधिकारियों की बैठक में कई निर्णय

एनडीए के पदाधिकारियों की बैठक में कई निर्णय


जे टी न्यूज, मधुबनी : विधायक मीना कामत के परामर्शानुसार खाजेडीह स्थित एसएमजे कॉलेज के पुस्तकालय भवन में एनडीए के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को भाजपा नेता पूर्व प्रमुख मंगल बिहारी कामत की अध्यक्षता में हुई। बैठक का आयोजन विधायक के मुख्य सलाहकार प्रो. रामप्रसाद सिंह ने किया, जिसमें जदयू समेत बाबूवरही विधानसभा के पांचों मंडलों के अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को मजबूत करने, केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कारी ठाकुर, वीरेन्द्र कामत, भाजपा मंडल अध्यक्षों में शामिल रामचन्द्र मिश्री, विनय महराज, रामप्रवेश महतो, सुरेन्द्र मंडल, शंकर साह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button