बलिदानों का है कांग्रेस का इतिहास -शीतलांबर

बलिदानों का है कांग्रेस का इतिहास -शीतलांबर

भारत जोड़ो अभियान के तहत चौथे दिन भी जारी रहा पदयात्रा अभियान

 

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पे भारत जोड़ो अभियान के तहत आज चौथे दिन भी आजादी गौरव पदयात्रा जिला के घोषित चारो जगहों से निकाला गया।जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में मधुबनी अनुमण्डल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी गौरव पदयात्रा विरसायर से प्रारंभ कर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व भानुप्रताप वर्मा जी के जन्म स्थल भिठ्ठी ” शम्भुआर ” पहुंचकर उनके स्मरण में बने गेट पर श्रदासुमन अर्पित कर जिलाध्यक्ष प्रो झा ने पदयात्रियों एवं आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी गौरव पदयात्रा का आज चौथा दिन भी कांग्रेसजनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। यह गौरव पदयात्रा देश के एकटा और अखंडता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आज फिर से देश को सामाजिक सौहार्द की जरूरत है ।

प्रो झा ने कहा जो लोग आजादी आंदोलन में भाग नही लिया और अंग्रेजों के दलाली एवं मुखवीरी किया करते थे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या किया। हत्यारों को महिमामंडन करता है। वे आज कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रवाद का उपदेश दिया करता है ।उन्हें मालूम है कि कांग्रेस का इतिहास बलिदानों का रहा है ।आज भी देश को जरूरत पड़ी तो कांग्रेस के सिपाही बलिदान देने को तैयार है ।

 


कार्यक्रम में बिहार एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष डॉ राशिद फाकरी, युवा नेता विशाल रंजन झा, अमानुल्लाह खान, विजय कुमार राउत, मो आकिल ,मो सबीर, सुरेन्द्र मिश्रा, अविनाश झा, समरजीत सिंह, सुनील कुमार झा, मुरलीधर झा,अनिल चन्द्र झा, सुरेश चंद्र झा, मुकेश कुमार झा पप्पू,मोहन कुमार चौधरी,मनोहर झा, गुलाम मोहम्मद, मो अबूबकर ,बिनय झा, सोनू मंडल, सुधीर झा,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

Related Articles

Back to top button