मोहब्बत के साथ मनाई गई ईद उल फितर का त्यौहार
मोहब्बत के साथ मनाई गई ईद उल फितर का त्यौहार
जे टी न्यूज, अकबरपुर (रोहतास) रोहतास प्रखंड क्षेत्र के सभी ईदगाह में सोमवार को सुबह ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से अदा की गई। वही लोगों मे उत्साह दिखा ईद के पर्व को लेकर लोगों ने एक दूसरे के साथ गले मिलकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। वही बच्चे बुजुर्ग एवं नौजवान लोग अहले सुबह से ही उठकर नहा धोकर नया कपड़ा पहनकर ईदगाह एवं मस्जिदों की और नमाज अदा करने जाते दिखे। बताते चले की मस्जिद मोर. तुंबा. कशीगांवा. बंजारी रोहतास नगर पंचायत के अकबरपुर. कुशडिहरा. सभी के ईदगाह एवं मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। कुशडिहरा जमा मस्जिद के सेक्रेटरी असलम खान ने बताया कि ईद का त्यौहार रमजान के एक माह तक रोजा रखने के खुशी में ईद का त्यौहार मनाया जाता है जिसमें लोग ईदगाह एवं मस्जिद में जाकर नमाज अदा के साथ-साथ लोग एक दूसरे के साथ गले मिलकर खुशी का इजहार करते हैं एवं पुरानी रंजिशें को गले मिलकर दूर करते हैं वही रसूलपुर पंचायत के मस्जिद मोड में मुखिया प्रतिनिधि जय कुमार एवं हिंदू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों को मोमेंट एवं गुलदस्ते देकर ईद की मुबारकबाद देते दिखे वहीं ईदगाह एवं मस्जिद एवं चौक चौराहे पर पुलिस की तैनाती दिखाई।
मौके पर एसडीपीओ टू बंदना कुमारी बीडीओ बबलू कुमार थाना अध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद सीओ सुश्री कुमारी ने प्रखंड का भ्रमण की एंव विधि व्यवस्था देखी। पूरे प्रखंड में शांतिपूर्ण ईद की नमाज होने के बाद प्रशासन ने समाज सेवीयों को बधाई दी। वही मौके पर ईद की बधाई देते दिखे ईदगाह के बाहर संतोष कुमार भोला संजीव कुशवाहा रसूलपुर प्रतिनिधि जयकुमार लोगों ने बधाई देते हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल दी वही गला मिलते दिखे गुलाम गौस खान. शौकत अली .नफीस अहमद खान. असलम अहमद खान. सादिक खान. तोराब नेयाजी. फैसल खान जीशान खान. आकिब जावेद आजाद राजा खादिम अंसारी. गुलबहार खान सहित कई अन्य मौजूद रहे।


