आम और खास में फर्क हुआ तो होगा महाभारत: तेज प्रताप यादव
आम और खास में फर्क हुआ तो होगा महाभारत: तेज प्रताप यादव 
आशीष कुमार
पटना: लॉक डाउन में घरों के अंदर रहने के लिए तरह-तरह के जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। लॉक डाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस सड़कों पर दिन-रात पसीना बहा रही है। लोगों का समय घर में कैसे कटे इसके लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण भी कराया जा रहा है।
लेकिन जब से यूपी के मुख्यमंत्री के द्वारा कोटा से स्पेशल बसों द्वारा छात्रों को बुलाया गया है तब से सियासत का पारा परवान चढ़ता जा रहा है। यूपी सरकार द्वारा अपने छात्रों को कोटा से स्पेशल बसों में लाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कड़ी आपत्ति की थी उन्होंने भी कहा था किया लाक डाउन का सरासर उल्लंघन है।
राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के बाहर फंसे गरीब, मजदूर और छात्रों को लाने के नाम पर नीतीश कुमार जी लॉक डॉउन के मर्यादाओं का ज्ञान दे रहे थे और दूसरी तरफ चुपके से सत्ताधारी दल के विधायक को विशेष परमिशन देकर उनके पुत्र को कोटा से नवादा ला रहे हैं।
यदि आम और खास के बीच फर्क हुआ तो महाभारत होगा।
गौरतलब है कि 15 अप्रैल को नवादा के अनुमंडल दंडाधिकारी ने नवादा से कोटा राजस्थान के लिए आने-जाने का पास जारी किया है। पास में लिखा है कि विधायक अनिल सिंह के पुत्र जो कोटा में फंसा है उन्हें 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रतिबंधित अवधि में लाने के लिए पास निर्गत किया जाता है।



