सम्राट अशोक के प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत लगाया गया पेड़
सम्राट अशोक के प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत लगाया गया पेड़

जे टी न्यूज, जयनगर/मधुबनी (सुरेश कुमार गुप्ता):
चक्रवर्ती सम्राट अशोक के 2369 वीं जन्म जयंती के अवसर पर चक्रवर्ती उच्च विद्यालय सेलरा सम्राट अशोक विचार मंच, जयनगर, मधुबनी के तत्वाधान में कबीर + उच्च विद्यालय, सेलरा में सम्राट अशोक के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। सम्राट अशोक के जन्म जयंती के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सम्राट अशोक विचार मंच के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार वर्मा कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए अपने संबोधन में बताया कि आज सम्राट अशोक का विचार प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक के जीवनी से आज के युवा को सीख लेने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विचार मंच के उपाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, सचिव अधिवक्ता इंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मुनींद्र पासवान, संरक्षक धनुषलाल महतो, कार्यकारिणी सदस्य सूर्य नारायण यादव, ललित सिंह, रविंद्र सिंह, दीपेंद्र यादव उपस्थित थे। विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यक मिथिलेश कुमार, शिक्षक प्रदीप कुमार, उद्धव झा,ओंकार नाथ, बद्री सिंह, ओमप्रकाश, विजय कुमार, रानी कुमारी, रीना कुमारी, तनुजा कुमारी, आयुषी, दीक्षा, चंद्रवीर राम, कर्मचारी विजय कुमारी, पुष्पा देवी, जीवछ सिंह व छात्र छात्राएं शामिल रहे।


