परमहंस दयाल स्वामी अद्वैतानंद महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई
परमहंस दयाल स्वामी अद्वैतानंद महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई
जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)रामनवमी के शुभ अवसर पर रोहतास गढ़ पहाड़ी जंगलों में स्थित ऐतिहासिक गुफा जोगिया मान गुफा के नाम से प्रसिद्ध है। पवित्र तपस्थली पर भक्तों ने परमहंस दयाल स्वामी अद्वैतानंद महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। पाठ आरती पूजा अर्चना भी किया | यों तो परमहंस दयाल की जयंती रामनवमी को देश विदेश में मनाई ही जाती है किंतु इस पवित्र गुफा पर यह प्रथम उत्सव है।जो सौभाग्यपूर्ण,आनंददायी और ऐतिहासिक है।ज्ञात हो कि यह अत्यंत ही दुर्गम मार्ग,सघन विवर,और भीषण पहाड़ी वाला स्थान है। कार्यक्रम ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम छोटका राजपुर के स्वामी महाराज की आज्ञा व कृपा से ही संभव हुआ है। मौके पर अवधविहारी मितवा,सुनील कु. सिंह,मनोज वर्मा,गप्पू स्वर्णकार, मोहन प्रसाद,शुभम सिंह निवासी बलिया,उ.प्र. तथा ओमप्रकाश, मनोज कुमार निवासी लिलारी रोहतास बिहार एवं अवधेश यादव,श्रवण कुमार,पृथ्वी उरावँ आदि स्थानीय भक्तगण शामिल रहें।



