सभापति ने पूर्व विधान परिषद् सदस्य लाल बाबू लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त‍ किया

सभापति ने पूर्व विधान परिषद् सदस्य लाल बाबू लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त‍ किया

जे टी न्यूज, पटना: बिहार विधान परिषद् के सभापति, श्री अवधेश नारायण सिंह ने कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व बिहार विधान परिषद् के सदस्य लाल बाबू लाल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। आज सुबह रूबन हॉस्पिटल, पाटलिपुत्रा, पटना में ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष स्व. मुंगेरी लाल के भतीजा थे। हनुमान नगर, पटना स्थित उनके आवास पर कई विधायक एवं पूर्व मंत्रियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कल दिनांक-10.04.2025 को सुबह 11.00 बजे उनका पार्थिव शरीर बिहार विधान परिषद् आने की संभावना है। सभापति महोदय ने अपार दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि बाबू लाल जी एक अच्छे राजनेता थे। उनके निधन से मैं मर्माहट हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर- शान्ति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य एवं सहनशक्ति दें।

Related Articles

Back to top button