राहे,सोनाहातु सहित झारखंड में डा भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर संविधान बचाओ दिवस मनाया गया
संविधान की रक्षा सबसे ज्यादा जरूरी - सुफल महतो
राहे,सोनाहातु सहित झारखंड में डा भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर संविधान बचाओ दिवस मनाया गया / संविधान की रक्षा सबसे ज्यादा जरूरी – सुफल महतो
जे टी न्यूज, रांची: झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा के तत्वावधान में राहे में डा, भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती के अवसर पर संविधान बचाओ दिवस सम्मान पूर्वक मनाया गया। भीमराव अम्बेडकर की चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने डा भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा भारतीय संविधान की रक्षा आज़ सबसे जरूरी हो गया है, अंबेडकर के रास्ते ही लूट, घोटाला, भ्रष्टाचार, नफरत को मिटाया जा सकता है एवं समता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता, विविधता में एकता,समाजवाद क़ायम किया जा सकता है, अंबेडकर की मूर्ति लगाने एवं माल्यार्पण करने मात्र से अंबेडकर के सपनों को पूरा नहीं किया गया सकता , बल्कि अंबेडकर के विचारों को देश के हर गांवों, घरों में पहुंचा कर शहीदो के सपनों का भारत बनाया जा सकता है। जातिवाद,उच नीच, अंधविश्वास, छुआछूत, नफरत के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की जरूरत है। अंबेडकर के शिक्षित करों संगठित करों के नारे को जन जन तक पहुंचाना होगा।
भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में जितने लोग नहीं मारे गए आजादी के बाद सम्प्रदायिक दंगों में उससे ज्यादा मारा जाना देश के लिए सबसे चिंता का विषय है। आपसी सौहार्द अंबेडकर का संविधान ही बढ़ा सकता है।इस अवसर पर किसान नेता बिनोद साव, जनमेजय साव,सोहराई स्वासी, सदानंद हरिजन, भागीरथ महतो,सूरजू साव,सूषेण हजाम, महेन्द्र भोगता,साजू रक्षित, गणेश कुमार दत्ता, इंद्रजीत पातर मुंडा, शिवानी देवी,मनोज रक्षित आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।

