जिला काँग्रेस कार्यालय खगड़िया में बैठक बुलाई गई
जिला काँग्रेस कार्यालय खगड़िया में बैठक बुलाई गई
जे टी न्यूज़, खगड़िया : खगड़िया जिला काँग्रेस कमिटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉo अविनाश कुमार अविनाश उर्फ विद्यासागर पासवान ने खगड़िया जिला के काँग्रेस के सभी प्रखंडों/नगर अध्यक्ष की एक प्रथम बैठक जिला काँग्रेस कार्यालय खगड़िया में बुलाई जिसमें उन्होंने संगठन की मजबूती एवं आलाकमान के निर्देशों पर अमल करने हेतु कारगर कदम उठाने के लिए प्रखंड/नगर अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि जो प्रखंड अध्यक्ष काँग्रेस के निर्देशों का पालन करने में असमर्थ हैं,उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे दें ताकि दूसरे लोगों को भी काम करने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज चौथम प्रखंड अध्यक्ष,परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष एवं खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष की बैठक में अनुपस्थिति संगठन के हित में नहीं हैं,इसीलिए उन्हें भी नसीहत है,उन्होंने कहा काँग्रेस पूरे जोश खरोंस के साथ देश में पूरी तैयारी के साथ उतर चुकी है,हमारे नेता राहुल गांधी न्याय के पथ पर चल चुके हैं,संकल्प और समर्पण के साथ उन्होंने आम लोगों के इन्साफ के लिए मोदी सरकार खिलाफ बिगुल फुंक चुके हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा में पैदल चलकर इतिहास रचते हुए नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं,आज देश में महंगाई, बेरोजगारी की बात मोदी सरकार नहीं कर रही है,सिर्फ नफरत की राजनीतिक कर रही है,इसलिए इस सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है,इसलिये सभी काँग्रेसजन एकजुट होकर इस मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन तेज करना है
,बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने भी मोदी सरकार को खरी खोटी सुनाते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक में पूर्व प्रत्याशी जय प्रकाश सिंह,प्रीति वर्मा,काँग्रेस नेता सूर्यनारायण वर्मा,अरुण कुमार अधिवक्ता,राजीव उर्फ गुड्डू,सुनील कुमार झा, एसटी/एसटी जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान, खगड़िया नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रबंशी,अलौली प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार पंकज,मानसी प्रखंड अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन,प्रभाकर यादव,सुनील कुमार सिंह,बिनोद राम,कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,राजा कुमार गुप्ता,विवेकानंद सिंह m,फिरोज आलम, फूलचन्द्र यादव,चंदन कुमार यादव आदि उपस्थित थे।




