जयन्ती पर याद की गई देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी

प्रो अरुण कुमार/ जेटी न्यूज

मधुबनी।जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सभागार में लौह महिला देश की प्रथम महिल प्रधानमंत्री , भारतरत्न महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व इंदिरा गांधी की 105 वीं जयंती जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा की अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने शिद्दत से याद कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदासुमन निवेदित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रो झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी देश ही नही विश्वनेत्री थी। उनके अदम्य साहस और निर्भीकता का कायल सम्पूर्ण विश्व था ।वे अजादी आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं अपने पिता पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी और इसके लिए उन्हें कई बार यातनाएं दी गई।

स्व लाल बहादुर शास्त्री जी के मंत्रित्व काल उन्हें देश के सूचना एवं प्रसारण विभाग की मंत्री बनी और अपने विभाग में कई क्रांतिकारी कदम उठाई।
प्रो झा ने कहा इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनते हुए देश के चौमुखी विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम की देश को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरित क्रांति की, देश मे उद्योगों का जाल बिछाकर करोड़ों करोड़ लोगों को रोजगार दी ‌।सम्पूर्ण देश मे शिक्षा का विस्तार किया।1969 में देश के 14 बैंकों को राष्ट्रीकरण किया ।देश से पीवीपर्स समाप्त कर सम्पूर्ण देश मे सड़क एवं रेलबे का जाल बिछा 20 सूत्री कार्यक्रम लागू कर आमलोगों को अधिकार दिया ।देश को सामरिक क्षेत्र को सशक्तिकरण कर सेना को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया ।

प्रो झा ने कहा वे दुनिया के प्रवाह किए बिना ही 1972 में प्रथम बार इंदिरा गांधी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चकित कर दिया। देश को परमाणु सम्पन्न घोषित किया ।1971 में पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांटकर बंग्लादेश का निर्माण किया और वह भी मात्र 13 दिनों में। उसमें 1 लाख पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण कराया। यह दुनिया की सबसे बड़ी घटना थी ।

कार्यक्रम में अमानुल्लाह खान, ज्योति झा, मो आकिल अंजुम, सुरेश चंद्र झा रमन, ऋषिदेव सिंह,सत्येन्द्र पासवान, उपेंद्र सिंह ,मनोज मिश्रा , अशोक प्रसाद, मुकेश कुमार झा पप्पू, कालिका प्रसाद सिंह,आलोक कुमार झा, चंद्रपति नारायण लाल,रणधीर सेन, अजहर खुर्शीद गुड्डू, दुर्गा नंद झा, संजय झा, श्रीराम मंडल, विश्वनाथ पासवान, विदेश चौधरी,राजीव शेखर झा,रिजवान अहमद,मो नसरुल्लाह, मो सद्दाम, बिनय कुमार झा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button