बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित 

बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित

जेटीन्यूज/मधुबनी

मधुबनी जिले के जयनगर स्थित शिवशक्ति विवाह भवन में गुरुवार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन संत शिरोमणि रविदास जनचेतना महासंघ, जयनगर अनुमंडल की ओर से किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबासाहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि बाबासाहेब की कालजयिता सदियों प्रासंगिक रहेगी। इस अवसर पर रविदास समाज के चालीस मेधावी छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेन्द्र राम ने की। संचालन विजय राम ने किया।

मौके पर महासंघ के अध्यक्ष उपेन्द्र राम, सचिव रामाशीष राम, कोषाध्यक्ष संजय कुमार महरा, उप कोषाध्यक्ष अशेश्वर राम, संगठन सचिव शिवनाथ राम, महासचिव रोहित कुमार राम, उपाध्यक्ष दिनेश्वर राम, जयनगर प्रखंड संघ के अध्यक्ष मंचन राम, कोषाध्यक्ष बेचन राम, संरक्षक महेश्वर राम, बासोपट्टी प्रखंड संघ के अध्यक्ष कमल राम, सचिव अर्जुन राम, उपकोषाध्यक्ष कैलाश राम, महासचिव जागेश्वर राम, लदनियां प्रखंड संघ के अध्यक्ष वासुदेव महरा, सचिव विजय राम, उपकोषाध्यक्ष महानंद राम, जिला महासंघ मधुबनी के अध्यक्ष युगल रविदास, उपाध्यक्ष रामविलास राम, सचिव राजेन्द्र राम, संरक्षक मुनीन्द्र दास समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button