समाजिक कार्यकर्ता मन्टू कुमार को मिला सोशल वर्कर अवार्ड

समाजिक कार्यकर्ता मन्टू कुमार को मिला सोशल वर्कर अवार्ड

समाजसेवा से मन्टू ने बनाई है अपनी अलग पहचान

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।पढ़ाई का मकसद अगर समाज की भलाई हो, तो तस्वीर बदलते देर नहीं लगती। बात-बात में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जिक्र करने वाले मधुबनी जिले के जे.पी. कॉलोनी निवासी मन्टू कुमार को मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित दुलारी देवी के हाथों सोशल वर्कर अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया है। मन्टू कुमार के चयन पर दर्जनों समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। उन्हें यह सम्मान सामुदायिक सेवा, सामाजिक विकास के लिए दिया गया है. मन्टू अभी वर्तमान में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सह बाल कल्याण समिति के सदस्य मन्टू कुमार वह पिछले लगभग 3 वर्षों में 200 से अधिक लापता बच्चों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलवा चुके हैं। कोरोना काल में भी अपने माता-पिता से बिछड़ गए बच्चों की सहायता करने में जुटे रहे मन्टू कुमार, उन्होंने ने अब तक 8 से अधिक राज्यों और नेपाल देशों में परिजनों से बिछड़े बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों को उनके घर तक पहुंचाया है। पूर्व में भी उनके इस नेक सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रपति अवार्ड, भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, संयुक्त राष्ट्र के द्वारा समर्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था की ओर से कर्मवीर चक्र अवार्ड,

बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के द्वारा समाज सेवा में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित, राष्ट्रीय गौरव सम्मान, 2021 में बीपीएससी की प्रतियोगिता पुस्तक में भी उन पर सवाल है जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी। पिछले साल नेपाल सरकार के लुंबिनी प्रदेश की माननीय आर्थिक मामले एवं सहकारिता मंत्री सुषमा यादव के द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान और साल 2020 नेपाल के गवर्नर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान और देश भर के 200 गांव को अंधविश्वास मुक्त करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2022 में आपदा फ़रिश्ता सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button