अगले 48 घंटों तक वर्षा की है संभावना

अगले 48 घंटों तक वर्षा की है संभावना

 

जे टी न्यूज, पूसा (समस्तीपुर):
उत्तर बिहार के जिलों में 08मई से 12 मई 2024 तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों मे हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।अगले 48 घंटे तक वर्षा की संभावना बनी रह सकती है।इस अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है इसके बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अवधि में मुख्यतया पूरबा हवा औसतन 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।सापेक्ष आद्रता सुबह में 40 से 60 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 30 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button