नए मतदाता का नाम जोड़ने मतदान केंद्र की समीक्षा को लेकर राजनीतिक दल के साथ बीडीओ ने बैठक किया

नए मतदाता का नाम जोड़ने मतदान केंद्र की समीक्षा को लेकर राजनीतिक दल के साथ बीडीओ ने बैठक किया

जे टी न्यूज़/संटू नायक


जयनगर आगामी लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय पर मै नए मतदाता का नाम जोड़ने एवं प्रखंड में मतदान केंद्र को लेकर सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जिस मतदाता का उम्र 2024 के जनवरी महीना में 18 वर्ष पर जाता है, उसका भी नाम अभी ही जुड़वा दे।, जिससे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वह मतदान कर सके। सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता इस संबंध में बीएलओ से संपर्क कर उन्हें जानकारी देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सुधार करवाने सहित अन्य काम में मदद करें। प्रखंड में मतदान केंद्र के बारे में अपना सुझाव दें जिससे जर्जर मतदान केंद्र एवं मतदाता से मतदान केंद्र की दूरी नजदीक में करने को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के द्वारा प्रखंड में मतदान केंद्र को लेकर एवं नए वोटर का नाम जोड़ने, एवं मतदाता सूची को सुधार करने के लिए कई सुझाव दिए गए। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जल्द ही मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी एवं पूरे प्रखंड में बूथों का निर्धारण कर दिया जाएगा। इस बैठक में जदयू के राजकुमार सिंह, कांग्रेस के सुरेंद्र महतो, माले के भूषण सिंह, भाजपा के उधभ कुवर , सूरज गुप्ता,माकपा से राणा प्रताप,लोजपा के प्रदीप पासवान, राजद से रवि कुमार,भाकपा से रामनारायण बैनरत, मनोज पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button