एसएसबी द्वारा नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजन

एसएसबी द्वारा नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजन

जे टी न्यूज़, जयनगर :

एसएसबी 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र में संतोष कुमार निमोरिया (उप-कमांडेंट) कार्यवाहक कमांडेंट के निर्देशानुसार नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बाह्य सीमा चौकी खौना एवं नहरनिया के जिम्मेवारी इलाके में पशु चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया है।

जिसमें डॉ० गुरुविंदर जीत सिंह , कमांडेंट पशु चिकित्सा के द्वारा कुल 461 मवेशियों को इलाज किया गया है।

इस चिकित्सा कार्यक्रम में कुल 26367/- कीमत की दवाइयाँ का वितरण किया गया है ।

इस दौरान डॉ० गुर्विन्देर जीत सिंह , कमांडेंट पशु चिकित्सा ने ग्रामीणों को मवेशियों में होनेवाली बिमारियों के विषय में अवगत कराया एवं उनसे बचाव के उपाय भी ग्रामवासियों को अवगत करवाया गया तथा जानवरों के उन्नत नस्लों के बारे में भी जानकारी दिया गया।

सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button