तेज आंधी और वर्षा से विद्युत सेवा बाधित
तेज आंधी और वर्षा से विद्युत सेवा बाधित
जे टी न्यूज, परबत्ता (खगड़िया) : प्रखंड विभिन्न जगहों पर गुरुवार की रात आई तेज आंधी और वर्षा के बाद से यहां जगह-जगह पोल गिरने तार पर वृक्ष गिरने कहीं ट्रांसफार्मर का पोल टूटने आदि कारणों से विद्युत सेवा बाधित है विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि जब-जब वर्षा होती है तो किसी ने किसी कारण से बिजली गायब हो जाती है विद्युत उपभोक्ता सुनील कुमार मंडल कौशल किशोर सिंह डुमरिया बुजुर्ग के विद्युत उपभोक्ता राजीव कुमार तेमथा राका के मिथिलेश कुमार ने कहा कि बरसात के समय में बिजली आपूर्ति अक्सर बाधित रहता है अब तो बे मौसम वर्षा से भी विद्युत सेवा बाधित होने लगा है गुरुवार की रात आई तेज आंधी और वर्षा के बाद से विद्युत सेवा बाधित है क्षेत्र में बिजली को लेकर हाकर मचा हुआ है कहीं पानी टंकी में भरने के लिए बिजली की जरूरत है तो कहीं पीने के लिए जनरल योजना से संचालित पानी की जरूरत के लिए लोगों के बीच हाहाकारमचा हुआ है जबकि 33 हजार बीरवास के पास भी पोल गिरा है प्रखंड क्षेत्र के एक नगर पंचायत समिति 19 पंचायतों में विद्युत व्यवस्था वर्षा और आंधी के बाद से बाधित हो चुका है कनीय अभियंता विजय कुमार के निर्देश पर लाईन मेन बिपिन कुमार शर्मा ललन कुमार उदय कुमार गौरव कुमार पप्पू मंडल अंशु कुमार आदि विद्युत सेवा बहाल करने में लगे हुएहैं 
कनीय अभियंता विजय कुमार ने बताया कि वर्षा में थोड़ी परेशानी होती है लेकिन जब-जब खराबी आती है तो शीघ्र उसे ठीक कर बिजली बहाल किया जाता है गुरुवार की रात आई आंधी और वर्षा से थोड़ा अधिक बिजली विभाग का पोल तार आदि जगह-जगह गिरा है इसे ठीक किया जा रहा है

