यूआर कॉलेज रोसड़ा में 17-18 मई को आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का कार्यक्रम जारी

एब्सट्रैक और पूर्ण पेपर भेजने की अंतिम तारीख- 25 एवं 30 अप्रैल

यूआर कॉलेज रोसड़ा में 17-18 मई को आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का कार्यक्रम जारी

एब्सट्रैक और पूर्ण पेपर भेजने की अंतिम तारीख- 25 एवं 30 अप्रैल

जे टी न्यूज, समस्तीपुर/रोसडा: बिहार सामाज विज्ञान अकादमी (बीएसएसए) का चैथा बिहार सामाज विज्ञान कांग्रेस (बीएसएससी) 17-18 मई, 2025 (शनिवार-रविवार) को यूआर कॉलेज, रोसड़ा, समस्तीपुर में डीबीकेएन कॉलेज, नरहन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। विज्ञान, समाज और विकास विषयक इस दो दिवसीय सम्मेलन की सफलता के मद्देनजर बिहार सामाज विज्ञान अकादमी के महासचिव, चतुर्थ सामाज विज्ञान कांग्रेस के संयोजक सह यूआर काॅलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चैधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चैधरी, समस्तीपुर की सांसद शांभवी, पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सीमा प्रसाद, प्रोफेसर राकेश कुमार, स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के अतिथि प्राध्यापक डॉ विद्यानंद विद्याता, डॉ अक्ल राम, स्नातकोत्तर उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यदेव सिंह और सहायक प्राध्यापक डॉ अफशां बानो को आमंत्रण पत्र और ब्रोशर दिया जा चुका है। इस दौरान पटना विश्वविद्यालय के शोधार्थी और छात्रों से अधिकाधिक सम्मेलन में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। डाॅ राय ने बताया कि उद्घाटन सत्र के लिए मुख्यमंत्री और माननीय कुलाधिपति सह राज्यपाल, मंत्रीगण को सम्मेलन के प्रथम दिन मुख्य अतिथि, व विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंत्रीगण को आमंत्रण पत्र दिया गया है। साथ ही उनसे सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामना संदेश देने का अनुरोध किया गया है। डाॅ राय ने बताया कि उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के बायोटेक्नोलॉजी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रोफेसर संतोष के कार, एवं तकनीकी सत्र में मुख्य भाषण के लिए जेएनयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुबोध नारायण मालाकार, ओडिशा के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुधीर चंद्र जेना एवं नई दिल्ली के डॉ. अनिल दत्त मिश्रा आदि से सहमति प्राप्त हो गई है। इसके अलावा तकनीकी सत्र के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिवेदक को भी आमंत्रित किया जा रहा है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चैधरी की अनुमति एवं अग्रेषण से सभी को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। इस क्रम में मगध, मुंगेर और नालंदा खुला विश्वविद्यालय एवं बीएनमंडल विश्वविद्यालय,मधेपुरा के कुलपतियों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है। डाॅ राय ने बताया कि सम्मेलन के लिए सारांश/एब्सट्रेक भेजने की तिथि 25 अप्रैल 2025 और शोध पत्र भेजने की तिथि 30 अप्रैल 2025 तय की गई है।

सारांश स्मारिका में प्रकाशित किया जाएगा और चयनित आलेखों को निःशुल्क आईएसबीएन नंबर के साथ पुस्तक में प्रकाशित किया जाएगा। शुल्क के बारे में बताते हुए कार्यक्रम के संयोजक डाॅ राय ने बताया कि बिहार सामाज विज्ञान अकादमी के आजीवन संकाय/फेक्लटी सदस्यों के लिए सदस्यता शुल्क 1000/ अन्य संकाय/फेकल्टी सदस्यों के लिए 1500/, शोधार्थियों के लिए 600/ और स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र/छात्राओं के लिए मात्र 200/ रखा गया है। 01 मई से 17 मई 2025 तक 200/ अतिरिक्त शुल्क के साथ शोध पत्र लिया जायेगा। डाॅ राय ने बताया कि यूआर कॉलेज परिसर में तीन छात्रावास क्रमशः बिहार सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास/पिछड़ा, अति पिछड़ा कल्याण छात्रावास एवं यूजीसी संपोषित महिला छात्रावास स्थित है। जहां बाहर के प्रतिनिधियों को 16 मई,2025 की शाम से लेकर 19 मई,2025 की सुबह तक ठहरने और भोजन की व्यवस्था रहेगी। अतिथियों और रिसोर्सपर्सन्स की उम्र और सुविधानुसार ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Back to top button